Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

मुख्यमन्त्री से जेयूयू के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

देहरादून।जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड (रजि) के एक प्रतिनिधिमन्डल ने आज मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी से उनके मुख्यमन्त्री आवास पर मुलाकात की । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमन्त्री धामी को आगामी 14 व 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमन्त्रित किया। प्रतिनिधिमन्डल ने मुख्यमन्त्री को बताया कि उक्त अधिवेशन मे देशभर के चौबीस राज्यों से जाने- माने पत्रकार शिरकत करेंगे ।
प्रतिनिधिमन्डल ने मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार कल्याण कोष में पांच करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि किये जाने व सामाजिक सुरक्षा के तहत सभी पत्रकारों का जीवन बीमा कराये जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।
प्रतिनिधिमन्डल में आईजेयू के राष्ट्रीय सचिव जयसिंह रावत, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता, प्रदेश महामन्त्री गिरीश पन्त,प्रदेश उपाधयक्ष एस पी उनियाल, यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनजर व जिला महामन्त्री मूलचन्द शीर्षवाल शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top