Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

क्या इंडिया गठबंधन बिखरने लगा है ?

दिल्ली में कांग्रेस को आप का समर्थन देना चाहिए थाः अखिलेश

हरिद्वार। सपा नेता अखिलेश यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल और उनकी आप को सबसे मजबूत बताते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन की नीतियों के अनुरूप ही आम आदमी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है।
अखिलेश यहां अपने चाचा स्वर्गीय राजपाल यादव के अस्थि विसर्जन के लिए आए हुए थे। इस दौरान पत्रकारों द्वारा इंडिया गठबंधन में हो रहे बिखराव को लेकर जब सवाल पूछा गया कि दिल्ली में आपने आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और भाजपा के खिलाफ अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए हैं क्या अब इंडिया गठबंधन बिखरने लगा है। इसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि इंडिया गठबंधन जब बना था तब यह तय हुआ था कि जहां जो भी क्षेत्रीय दल सबसे मजबूत होगा वहां गठबंधन के साथी दल उसका समर्थन करेंगे। इसी नीति के चलते सपा ने दिल्ली में आप को समर्थन देने की घोषणा की है।
हालांकि उन्होंने इंडिया गठबंधन के टूटने के मुद्दे पर कोई साफ जवाब नहीं दिया लेकिन कांग्रेस के फैसले पर असहमति जताते हुए यह जरूर कहा कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी को समर्थन देना चाहिए था। दरअसल बीते दिनों इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा कांग्रेस पर अपने अनुरूप चलने और फैसले लेने का दबाव बनाया जाता रहा है। लेकिन कांग्रेस जो एक राष्ट्रीय दल है और क्षेत्रीय दलों की तरह उसका किसी एक राज्य या क्षेत्र विशेष में प्रभाव न होकर पूरे देश में उसे अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़नी है। जिसके कारण क्षेत्रीय दल कांग्रेस के सामने मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। यही कारण है कि अब कांग्रेस ने भी अपनी राजनीतिक जरूरत के अनुरूप अपने फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। वह चाहे इंडिया गठबंधन के अनुकूल हो या प्रतिकूल वह अपने हित अहित को सामने रखकर ही फैसला लेगी, जिसकी शुरुआत वह दिल्ली विधानसभा चुनाव से कर चुकी है। कांग्रेस का मानना है कि इंडिया ब्लॉक को अस्तित्व में बनाए रखना अकेले कांग्रेस की ही जिम्मेदारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top