Breaking News
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता

सीसीटीवी फुटेज में गुलदार अस्पताल परिसर में घूमता दिखा, गुलदार की चहलकदमी का वीडियो भी सामने आया है।

श्रीनगर:यहां श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल परिसर में एक गुलदार घूमता दिखाई दिया। गुलदार पीओसी ब्लड कलेक्शन यूनिट में घुस गया। जिससे इलाके में दहशत है। गुलदार की चहलकदमी का वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार अस्पताल परिसर में घूमता दिख रहा है। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीएमएस रावत ने बताया कि गुलदार घुसने की सूचना अस्पताल कर्मियों से मिली है, जिसके बाद वन विभाग को सूचित कर दिया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों का अंदेशा है कि गुलदार अभी भी अस्पताल परिसर में हो सकता है।

इसे देखते हुए वन विभाग को सूचना दे दी गई है, वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि बेस अस्पताल में गुलदार होने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, बेस अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि श्रीनगर में बीते दिनों गुलदार के हमले में दो बच्चों की जान चली गई थी। हाल ये हो गया कि स्कूल कई दिनों तक बंद रखने पड़े। यहां वन विभाग ने एक गुलदार को पकड़ा भी है, लेकिन अब भी कई गुलदार इलाके में घूम रहे हैं। वन विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top