Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

राज्यपाल : उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सेतु आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) से आज राजभवन में सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जोशी ने राज्यपाल को सेतु आयोग के द्वारा वर्तमान में किए जा रहे क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य के विकास के लिए सेतु आयोग की प्राथमिकताओं, नवीन योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति से राज्यपाल को अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए सेतु आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयोग को विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार करने पर जोर देना चाहिए। राज्यपाल ने जोशी को राज्य की जरूरतों के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर दोनों के मध्य पारदर्शी एवं सुशासन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर चर्चा हुई जिस पर राज्यपाल ने कहा कि तकनीक की इस सदी में एआई के प्रभाव से विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से विभिन्न जटिलताओं को दूर करते हुए जनता के लिए पारदर्शी व्यवस्था का निर्माण करना हम सभी का कर्तव्य है। राज्यपाल ने जोशी को आयोग की आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top