Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

पत्रकार कल्याण कोष से 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी

देहरादून। पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई।
आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल 30 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है। महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 01 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बीडी शर्मा, डॉ. डीडी मित्तल, सुश्री निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक, आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top