Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

सवा करोड़ की सम्पत्ति ईडी ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाली फर्म की अटैच की

देहरादून। फर्जी कॉल सेन्टर के जरिये विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की आरोपी देहरादून स्थित ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़ी लगभग 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ने अटैच की है। ईडी ने ये कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की है। पूर्व में ए टू जेड सॉल्यूशंस पर छाप पड़ा था। और नगदी बरामद की गई थी। फर्म पर अवैध रूप से अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर संचालित करने का आरोप है। ईडी की कार्रवाई देहरादून साइबर पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर है। एफआईआर में मेघा रावत समेत ए टू जेड सॉल्यूशंस से जुड़े लोगों पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने का आरोप लगाया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन की आड़ में संचालित किए जा रहे कॉल सेंटर ने फर्जी ऑनलाइन सहायता सेवाएं प्रदान करके विदेशी ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की। अवैध रूप से संचालित अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ देहरादून में स्पेशल टास्क फोर्स ने 2022 में राज्य साइबर पुलिस के साथ मिलकर किया था। इसे एमकेपी चौक के सामने एक तीन मंजिला इमारत से संचालित किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने कुल 1.26 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी। इसके बाद ईडी ने इस रकम की पहचान अपराध से प्राप्त आय के रूप में की और इसे कुर्क करने का आदेश जारी किया।

एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि जुलाई 2022 में देहरादून में इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापे मारे थे। तब 14 आरोपियों को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इनमें से 11 लोग देहरादून के रहने वाले थे। कॉल सेंटर से फर्जी हेल्पलाइन नंबर जारी कर लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। गिरफ्तारी के वक्त कॉल सेंटर से करीब 245 लैपटॉप, 61 कंप्यूटर सीज किए गए थे। कॉल सेंटर में कार्यरत 300 से अधिक कर्मचारियों से पूछताछ की गई थी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top