Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

डा. धन सिंह रावत अनिल बलूनी के सारथी बने

डा. धन सिंह रावत बलूनी की जीत के लिए खूब मेहनत कर रहे

गढ़वाल सीट बनी हॉट, प्रतिष्ठा का सवाल

देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। इस सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है और उनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस कारण यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी
हुई है। इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए डा. धन सिंह रावत रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सही माaयने में वह उम्मीदवार अनिल बलूनी के सारथी बने हुए हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी डा. धन सिंह रावत बखूबी संभाल रहे हैं।

गणेश गोदियाल का गृह क्षेत्र भी डा. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा वह चमोली जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में उनके पास पौड़ी श्रीनगर के साथ ही चमोली जिले की दोहरी चुनौती है। उनका भरसक प्रयास है कि भाजपा इन दोनों जगहों से अधिक से अधिक मार्जन से विजयी हो। इसके लिए वह अथक मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन में कई जगहों पर सभा कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top