Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की डीएम ने समीक्षा की

डीएम ने मौके पर 3 नए ईवी स्टेशन की एनओसी दी , 31 जनवरी तक सेटअप कर सक्रिय करने के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने क हा कि जिले में प्रथम बार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट को जहां दून वासियों द्वारा सराहा जा रहा है, वहीं बाहर से यहां घूमने आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल रही है, इसी का नतीजा है कि एनएच पर 04 नए ईवी चार्जिंग हेतु एनओसी मांगी गई है तथा 03 नए प्रोजेक्ट की डीएम ने मौके पर ही एनओसी देते हुए नगर निगम के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथम बार ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट लाया गया है जोकि पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका का है। उन्होंने इस कार्य को देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य प्राजेक्ट को धरातल पर उतारनें तथा विभागीय अधिकारियों को समन्वय करते हुए कार्यों की मॉनिटिरिंग एवं अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार—प्रसार करने तथा एप्प की जानकारित प्रसारित करने के साथ ही आपदा कन्ट्रोलरूम एवं नगर निगम डेशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी मॉनिटिरिंग के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नमामि बंसल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि परमार, सहित सम्बन्धित ईवी कम्पनी के प्रतिनिधि, स्मार्ट सीटी के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top