Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

डीएम और एसपी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया , सुरक्षा व्यवस्था जांची

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के आसपास के सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में सुरक्षा से जुड़े हर पहलू की विस्तृत समीक्षा की और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्ट्रांग रूम के पास तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर बल दिया। विशेष रूप से, सुरक्षा उपकरणों की जांच के तहत अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग और अन्य निगरानी साधनों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि स्ट्रांग रूम के बाहर कोई भी चूक न हो और सुरक्षा बल अलर्ट रहें। इसके साथ ही, आगामी 22 जनवरी 2025 को मतदान के लिए 80 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। ये पोलिंग पार्टियां जिले की 4 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए रवाना होंगी। जिला क्रीड़ा मैदान गोपेश्वर से पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री, मतपेटी और अन्य आवश्यक वस्तुओं के साथ पोलिंग बूथों के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों ने रवानगी स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि पार्टियों को सुगम ढंग से मतदान स्थलों पर भेजा जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों को उनकी सामग्री और सुविधाएं समय पर प्रदान की जाएं और कोई भी खामियां न रहें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश और पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top