Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

अपंजीकृत मदरसो के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बैठक कर दिये दिशा निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में जनपद में संचालित अपंजीकृत मदरसों के सम्बन्ध बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किये है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में ऐसे मदरसे जो पंजीकृत नही है के संचालन का विवरण प्रस्तुत करेगें। तथा इस कार्य में जिला अल्पंसख्यक कल्याण अधिकारी एवं शिक्षा विभाग से समन्वय करते हुए मदरसों का सर्वे कर नियमानसुार कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारी अपनी—अपनी तहसीलों में संचालित पंजीकृत मदरसों सहित अपंजीकृत मदरसों एवं अन्य सेंन्टर के समुचित विवरण उपलब्ध करायेंगे। तथा जो मदरसे पंजीकृत हैं उनमें मानकों का परिपालन की स्थिति यथा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का परिपालन, मीड—डे—मील, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, मूलभूत सुविधा आदि समुचित रिर्पाेर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, संयुक्त मजिस्टे्रट गौरी प्रभात, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top