Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

सीएम अवैध मदरसो पर सख्त

किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं

मदरसों की फंडिंग की जांच के आदेश

देहरादून/हरिद्वार। राज्य में व्यापक स्तर पर अवैध मदरसो के संचालन का खुलासा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि इन मदरसों को फंडिंग कहां से हो रही है इसकी भी जांच कराई जाएगी। उनका कहना है कि अतिक्रमण चाहे किसी भी तरह का हो उसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा?
उल्लेखनीय है कि अवैध मजारों के बाद अब मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रदेश भर में मदरसों की जांच का अभियान चलाया जा रहा है। इस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है। हरिद्वार व उधमसिंह नगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मदरसों का संचालन हो रहा है। राजपुर—खटीमा रुद्रपुर क्षेत्र में 139 मदरसे चल रहे हैं जिनमें 7 देवबंदी व 122 बरेलवी है। वही हरिद्वार क्षेत्र में 21 मदरसे चल रहे हैं इन सभी मदरसों में 6000 के आसपास बच्चे पढ़ रहे हैं। इन मदरसों को कहां से फंडिंग हो रही है इसके जवाब में सभी मदरसों का कहना है कि यह मदरसे चंदे और दान से चलाये जा रहे हैं।
सरकार ने अब गृह विभाग तथा जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह इस बात की जांच करें कि इन मदरसों को फंडिंग करने वाले कौन लोग हैं तथा चंदा और दानदाता कौन है? मुख्यमंत्री धामी ने इन मदरसों की आय के स्रोतों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि अतिक्रमण चाहे किसी भी तरह का हो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देव संस्कृति को संरक्षित रखने और डेमोग्राफी की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। राज्य में कुल 416 मदरसे रजिस्टर्ड है लेकिन इससे कई गुना अधिक मदरसे चल रहे हैं। इन मदरसों का संचालन नैनीताल, उधमसिंह नगर, हरिद्वार व देहरादून क्षेत्र में सर्वाधिक है। अवैध रूप से संचालित इन मदरसों के खिलाफ अब एक्शन की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top