Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

लोकसभा चुनाव में सीएम धामी लोकप्रिय नेता बने

रोड शो और प्रचार उत्तराखंड में 80 से भी अधिक क्षेत्रों में कर चुके हैं

जम्मू कश्मीर, यूपी, राजस्थान, सहित कई राज्यों में भी स्टार प्रचारक

देहरादून।  इस लोकसभा चुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी भाजपा के स्टार प्रचारकों की अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की पांच सीटों पर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए कई चुनावी सभाएं की है। रोड शो किये हैं और लगभग हर विधानसभा को कवर किया है। राज्य के सभी जिलों के नारी शक्ति कार्यक्रम व लाभार्थी सम्मेलन को मिलाकर लगभग इनकी सँख्या 80 के आसपास हैं। पिछले तीन महीनों में इसके अलावा वह यूपी में भी चुनाव प्रचारक के लिए स्टार प्रचारक के तौर पर जा रहे हैं। उन्हें राजस्थान और जम्मू कश्मीर में भी चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने यूपी के मझौला में पीलीभीत से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। सीएम धामी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में जनता मौजूद थी। सीएम धामी देश के क्षितिज पर एक नवोदित स्टार प्रचारक के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून बनाकर अपनी एक अलग छवि बनाई है। डेमोग्राफिक चेंज के साथ ही लैंड जिहाद और लव जिहाद को भी रोकने का काम किया है। इसके चलते देश भर में उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। यही कारण है कि भाजपा के 37 स्टार प्रचारकों की सूची में उनका 12वां स्थान है। यदि भाजपा उत्तराखंड में सभी पांच सीटें जीत जाती है तो यह सीएम धामी की बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए उन्होंने अथक मेहनत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top