Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

प्रेस क्लब भूमि हस्तांतरण पर दावा–प्रतिदावा, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड ने सामने रखे तथ्य

प्रेस क्लब भूमि सूचना विभाग को हस्तांतरित, जर्नलिस्ट यूनियन ने किया स्वागत

प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब के लिये भूमि को सूचना विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त प्रेस क्लब का भवन नजूल भूमि पर स्थित है। जिस वजह से उक्त भूमि पर नक्शा पास करने में दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सूचना विभाग भूमि हस्तांतरण के बाद प्रेस क्लब की बिल्डिंग बना कर देगा।

प्रेस क्लब के कुछ पदाधिकारियो मे यह श्रेय लेने की होड़ लगी है कि मुख्यमंत्री द्वारा देहरादून में परेड ग्राउंड स्थित प्रेस क्लब के लिये भूमि को सूचना विभाग को हस्तांतरित उनके प्रयास से हुआ है। हकीकत तो यह कि जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखन्ड ने अपने कई पत्रो के माध्यम से यही अनुरोध किया था कि प्रेस क्लब की परिसम्पत्तियो पर नियन्त्रण सरकार या सूचना विभाग का हो।


सरकार ने आखिरकार वही किया। वैसे भी कोई प्रेस क्लब पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था नही होती। हमारी अगली लडाई अब उन सभी पत्रकारों को प्रेस क्लब की सदस्यता दिलाना है जिनके लिए सरकार प्रेस क्लब को सालाना लाखो का अनुदान आवंटित करती है। हमारा प्रयास होगा कि प्रेस क्लब को मात्र दो चार संस्थानो मे कार्यरत पत्रकारो की बपौती नही बनने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top