Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

देहरादून से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन के समय में किया बदलाव, जाने नयी समय सारिणी

देहरादून। देहरादून से प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन के समय सारिणी में रेलवे ने बदलाव किया है। यह ट्रेन अब अपने निर्धारित समय से 20 मिनट पूर्व जाएगी। वहीं मुजफ्फरपुर से देहरादून के लिए चलने वाली ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। होली के बाद यह बदलाव लागू कर दिया जाएगा। देहरादून से प्रयागराज तक देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14114 चलती है। दून स्टेशन से इस ट्रेन के रवाना होने का समय दोपहर में 1.25 बजे था, लेकिन रेलवे ने अब इस समय को बदल दिया है।

अब यह ट्रेन देहरादून रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.05 बजे चलेगी। 20 मिनट पहले इस ट्रेन को रवाना कर दिया जाएगा। होली के बाद 26 मार्च से इस ट्रेन का समय बदल दिया जाएगा। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से देहरादून आने वाली ट्रेन संख्या 15001 दोपहर 14.05 बजे देहरादून स्टेशन पर पहुंचती है। अब इसके समय में भी बदलाव किया गया है। इस ट्रेन का दून रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय 14.15 तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top