Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

चमोली: श्री हेमकुंट साहिब जी के कपाट पूर्ण विधि विधान से पंच प्यारों की अगुवाई में शीतकाल हेतु बंद हुए

समुद्र तल से करीब 14,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित उच्च हिमालयी सिख आस्था के प्रमुख तीर्थ श्री हेमकुंट साहिब के कपाट आज दिनांक 10 अक्तूबर 2024 को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है।

प्रात: 10 बजे सुखमणि साहिब पाठ के साथ ही श्री हेमकुंट साहिब के कपाट बन्द की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसके पश्चात गुरु वाणी, शबद कीर्तन, साल की अंतिम अरदास तथा हुक्मनामा पढ़ने के पश्चात आखिरी में पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को सर्च खंड में सुशोभित किया जाएगा। तदोउपरान्त दोपहर ठीक 1 बजे शीतकाल के लिए श्री हेमकुंट साहिब के कपाट बन्द किए गए। इस अवसर पर लगभग सैकडो श्रद्धालु कपाट बंद होने की इस अलौकिक बेला के साक्षी बने। इस वर्ष 25 मई को प्रारम्भ हुई श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा में 01 लाख 83 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री हेमकुंट साहिब जी के सकुशल दर्शन किये। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top