Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरायी, चार की मौत एक घायल

हरिद्वार। सड़क हादसे में देर रात एक खड़े ट्रक पर कार के टकरा जाने से जहंा तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतको के शवों कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
हादसा बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनिदेव मंदिर के पास घटित हुआ है। जानकारी के अनुसार बीती देर रात हरियाणा से पांच युवक हरिद्वार घूमने आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में बैठे केयर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष (36) पुत्र बलवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहंंा प्रकाश (40) पुत्र रघुवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का नाम महिपाल पुत्र गयासिराम उम्र 40 वर्ष निवासीगण ग्राम लिसाडी थाना सदर जिला रेवाडी हरियाणा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस सड़क दुर्घटना के समय चालक अपना ट्रक हाइवे के किनारे खड़ा कर पेशाब करने गया था। पुलिस की पड़ताल में ट्रक चालक का नाम फजलुर्रहमान पुत्र लतीफुर्रहमान निवासी ग्राम पढेड थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर सामने आया है। वह भगवानपुर से 800 सीमेन्ट के बैग भरकर ढालवाला में अम्बुजा सीमेन्ट के गोदाम ऋषिकेश जा रहा था। वह रास्ते में पेशाब करने लिये रुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top