Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी संबोधित करते

नई दिल्ली/ देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने  उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के समर्थन में बुराड़ी में आयोजित जनसभा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी के साथ जनसभा को सम्बोधित किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी संख्या में आई जनता से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमन्त्री बनाने के लिए आगामी 25 मई को अधिक से अधिक मतदान करने की लोगों से अपील भी की।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा दिल्ली की जनता से मिल रहे अपार समर्थन से स्पष्ट है कि इस चुनाव में आम जनमानस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों पर मुहर लगाते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा मोदी जो कहते हैं वह करते हैं और यही कारण है कि देश की जनता अबकी बार 400 पार के संकल्प को सिद्ध करने जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों में भाजपा एक नया इतिहास बनाने जा रही है। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और सांसद प्रत्याशी मनोज तिवारी ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी जिला अध्यक्ष पूनम चौहान जिला अध्यक्ष नवीन त्यागी, कार्यालय प्रभारी विष्णु मित्तल, विधायक अजय महावर, राजा इकबाल, सहसंयोजक सतवीर, राजेश शुक्ला, मोहन गोयल, मनोज गर्ग, ओम प्रकाश, जिला महामंत्री गुलाब सिंह राठौर, राजकुमार, राहुल गौड़, महक सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top