Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

बुलेट सवार की चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गर्दन कटने से मौत

हरिद्वार। नये साल पर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बुलेट सवार की गर्दन कट गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहंा चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन वह उसकी जान बचाने में नाकाम रहे।
मामला कनखल के जगजीतपुर क्षेत्र का है। यहंा एक बुलेट सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। गर्दन का अगला हिस्सा कटने पर उसे आनंद—फानन में अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने युवक की जान बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन सांस की नली कटने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। नए साल पर खुशी—खुशी घर से निकले युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लोग सख्ती से चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने और इसे बेचने वालों को गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक पाल पुत्र सुखबीर पाल उम्र 45 वर्ष निवासी होली चौक रामपुरी कालोनी जिला मुजफ्फरनगर उतर प्रदेश का हरिद्वार में हाईवे पर क्रेन चलाने का काम चल रहा था। अशोक बुलेट पर जगजीतपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। पुलिस चौकी के समीप वह चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। चाइनीज मांझे से उसकी गर्दन इतनी ज्यादा कट गई कि वह छटपटा कर गिर पड़ा। समीप ही सतनाम मोटर्स के मालिक सनी सिंह व अन्य राहगीरों ने उन्हें निकट के अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी सांस की नली कट जाने से मौत हो गई। कनखल थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top