Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक, 23 जुलाई को केंद्रीय बजट किया जाएगा पेश

संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक, 23 जुलाई को केंद्रीय बजट किया जाएगा पेश

देहरादून। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को 2024-25 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। 24 जून से 2 जुलाई तक आयोजित 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नए सदस्यों के शपथ लेने के बाद यह संसद का पहला पूर्ण सत्र होगा। भारत सरकार की सिफारिश पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा में 23 जुलाई को आम बजट पेश किया जाएगा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 3.0 सरकार का पूर्ण बजट पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने इस साल 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया था।

केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस बजट में मोदी सरकार का फोकस, कृषि क्षेत्र, रोजगार , पूंजीगत व्यय की गति को बनाए रखने और राजस्व वृद्धि को बढ़ाने पर होगा. इसके अलावा, जीएसटी को सरल बनाना और टैक्स अनुपालन से जुड़े बोझ को कम करना भी सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर रहने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top