Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

बीआईएस ने कृषि अधिकारियों को मानकों के प्रति किया जागरुक

 भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून द्वारा क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून द्वारा कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन के सहयोग से दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन 18 एवं 19 जून 2025 को कृषि निदेशालय, नंदा की चौकी, देहरादून स्थित सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विभाग के अधिकारियों को गुणवत्ता, मानकीकरण, प्रमाणीकरण तथा संबंधित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना और उनके कार्यकौशल का विकास करना था, जिससे राज्य में कृषि क्षेत्र से संबंधित गुणवत्ता मानकों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून के निदेशक श्री सौरभ तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं क्योंकि इनके माध्यम से तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक समझ भी विकसित होती है। उन्होंने कृषि यंत्रों के लिए मानकों, कोड ऑफ गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज, कीटनाशकों एवं उर्वरकों से संबंधित मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के.सी. पाठक, निदेशक, कृषि विभाग, उत्तराखण्ड शासन उपस्थित रहे। उन्होंने बीआईएस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण राज्य में गुणवत्तायुक्त कृषि उत्पादों के उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित श्री सुरेश गोपाल, फैकल्टी एवं बीआईएस क्षमता निर्माण विशेषज्ञ ने गुणवत्ता मानकों से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी तथा प्रतिभागी अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती सरिता त्रिपाठी, मानक संवर्धन अधिकारी, भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top