Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

एक मई से सचिवालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू होगी

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सचिवालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।
आज यहां मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि सचिवालय में कार्यरत समस्त सेवाओं यथा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, प्रान्तीय सिविल सेवा, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा एवं आउट सोर्स कार्मिकों को प्रत्येक कार्य दिवस एवं निर्धारित समयावधि में आयोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु दिशा निर्देश निर्गत किये गये तथा इस व्रQम मे सचिवालय प्रशासन अनुभाग—1 के द्वारा बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को उत्तराखण्ड सचिवालय में 12 मई 2017 से अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। वर्तमान में उक्त आदेशों एवं दिशा निर्देशों का समुचित रूप से अनुपालन न हो पाने के दृष्टिगत सम्यक विचरोपरांत उत्तराखण्ड सचिवालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को एक मई 2025 से अनिवार्य रूप से लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में उत्तराखण्ड सचिवालय में कार्यरत समस्त सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के सम्बन्ध में उक्त कार्यालय—ज्ञाप पांच मई 2017 द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक कार्य दिवस में आयोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top