Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

पुलिस मुठभेड़ मे बरेली के नशा तस्कर को लगी गोली

हरिद्वार। पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर डाली गयी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है। हालांकि इस दौरान घायल बदमाश का दूसरा साथी फरार होने मेें सफल रहा जिसकी तलाश की जा रही रही है। गिरफ्तार बदमाश बरेली का कुख्यात नशा तस्कर बताया जा रहा है जो अपने साथी सहित हरिद्वार में स्मैक के कारोबार के सिलसिले मेेंं आया हुआ था।
मामला ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल का है। जहंा चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी रेगुलेटर पुल नहर पटरी की ओर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया और जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश की पहचान नजाकत अली पुत्र केसर अली, निवासी अहमदनगर नई बस्ती, थाना फतेहगंज पश्चिम, बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश हरिद्वार में स्मैक की तस्करी के इरादे से आए थे। उनके पास से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि यह अभियान नियमित चेकिंग का हिस्सा था। जब संदिग्ध बुलेट मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ, जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। फरार बदमाश की तलाश जारी है। हरिद्वार पुलिस ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घायल बदमाश का इलाज करवाया जा रहा है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top