Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

गिरफ्तार: चार वर्षीय बच्ची का हत्यारा

  • अवैध संबंधो के चलते हुई मारपीट का लिया बदला

हरिद्वार। चार वर्षीय बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी सूरज उर्फ सूरजभान को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीती 15 मई को रोड़ीबेलवाला क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में रह रहे एक व्यक्ति बमबम दास द्वारा चौकी रोड़ी बेलवाला पर आकर सूचना दी कि उसकी 4 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं चला गया है। यह भी बताया कि पिछले 4—5 महीने से वह उन्ही की झोपड़ी में रह रहा तथा कबाड़ बिनने का काम कर रहा आरोपी सूरज नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर जाता रहता है। बताया कि 13 मई को जब वह पति पत्नी घर लौटे और बच्ची को नही पाया तो उन्होंने अनुमान लगाया कि सूरज बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसीलिए दंपत्ति बच्ची की तलाश में सहारनपुर गई थी लेकिन काफी तलाश के बाद भी बेटी या उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पा रहा है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी गयी। इस दौरान 16 मई को रेलवे ट्रैक की सुरंग में बच्ची का शव बरामद हो गया।
बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने हत्यारे की तलाश हेतू कई पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया। हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस टीमों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आरोपी सूरज को बसेडी रोड लक्सर स्थित कबाडी बस्ती से शमशान घाट की ओर जाने वाली सडक के पास बने खण्डर से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ग्राम नगलाढाव थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज उ0प्र0 का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में गड्डा पार्किंग झुग्गी झोंपडी रोडीबेलवाला में रह रहा था। वर्ष 2021 में हरिद्वार आने के बाद कुछ समय पहले ही उसकी कबाड़ बिनते हुए उसकी बमबम दास व उसकी पत्नी रेखा से पहले मुलाकात और फिर दोस्ती हो गयी। आरोपी अक्सर कबाड़ बेचकर हुई कमाई से राशन व पैसे देता था जिस वजह से उसकी मृतका की मां के साथ नजदीकियां बढ गयी। अक्सर आरोपी सूरज की दी हुई गांजे की पुड़िया व सलोचन पीकर नशे में धुत रहने वाले बमबम दास ने एक दिन दोनो को शारीरिक सम्बन्ध बनाते हुये देख लिया और सूरज के साथ मारपीट, गाली गलौच कर झोपडी से बाहर निकाल दिया। इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए प्लान तैयार कर आरोपी पहले पति—पत्नी को राशन खरीदने के बहाने झोपड़ी से दूर लेकर गया और फिर मौका पाकर अपने पिता की लाड़ली 4 वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया। रेलवे सुरंग के अन्दर पहुचने पर उसने बच्ची की गला घोटकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top