Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

गिरफ्तार, शराब का स्टाक चुनावी माहौल में कमाई के लिए कर रखा था

देशी शराब व 25 पेटी अंग्रेजी बरामद

हरिद्वार। चुनावी माहौल में बड़ी कमाई के चलते अपनी झोपड़ी में शराब का स्टाक करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 25 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती रात कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि चुनावी माहौल के चलते बड़ा लाभ लेने के चक्कर में एक व्यक्ति द्वारा चमगादड़ टापू पर अपनी झोपड़ी में शराब का भारी जखीरा रखा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को 25 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब कीमत लगभग (डेढ़ लाख) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह शराब अलग—अलग स्थानों से एकत्रित की गई थी। चुनावी माहौल के दौरान, इन अवैध शराब की मांग बढ़ने पर वह इसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था। आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र विक्रम, निवासी चंडी घाट पुल के नीचे, हरिद्वार, बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top