Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

गिरफ्तार: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी

देहरादून। पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डोईवाला क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना डोईवाला पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अतुल सिंह उनकी नाबालिग पुत्री उम्र —15 वर्ष को घर से बहला—फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये। उक्त घटना के संबंध में उनकी पुत्री द्वारा घर वापस आने पर उन्हें जानकारी गई गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक आदेश—निर्देश निर्गत किये गये, जिस पर थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस—पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तथा सुरागरसी—पतारसी करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर अतुल सिंह पुत्र छब्बालाल को बाल कुंआरी चौक, लालतप्पड, डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top