Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

पत्नी की हत्या के बाद रेलवे ट्रैक पर मजदूर ने दी कूद कर अपनी जान

देहरादून। गुरूवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है और अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था। मृतक ज्ञान प्रकाश पैंट पुताई का कार्य करता था।

जानकारी मिलने पर जब मृतक के परिजनों ने मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जब कमरा खोला गया तो मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी का शव कमरें पड़ा था। मृतका के गले पर गला घोटने के निशान थे। बताया जा रहा है कि इस वारदात को घरेलू कलह के कारण अंजाम दिया गया होगा। मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद स्वयं ट्रेन के पास कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी।

पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक ज्ञान प्रकाश ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की होगी उसके बाद लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी ने थाना नेहरू कॉलोनी में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top