Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

बागी भाजपाई नेताओं पर शुरू कार्यवाही

100 से अधिक बागियों की सूची तैयार

पिथौरागढ़ में 8 को पार्टी से निकाला

देहरादून। मान—मनोव्वल और समझाने के बाद भी पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने और चुनाव मैदान में डटे रहने वाले बागियों पर भाजपा ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ से शुरू की गई इस कार्रवाई में आठ लोगों को पार्टी ने बाहर कर दिया है। जानकारी के अनुसार ऐसे 100 से भी अधिक बागियों की सूची तैयार की गई है जिन पर गाज गिरना देर—सवेर तय है।
निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला था, सैकड़ो की संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा बगावत किए जाने से पार्टी के बड़े नेता भी परेशान थे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि इतने व्यापक स्तर पर इस बगावत को कैसे रोका जाए। पहले 30 नेताओं की टीम को इन बागियों को मनाने के काम में लगाया गया लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। पहले नाम वापसी के दिन तक समय इन्हें दिया गया तथा बाद में 8 जनवरी तक का समय दिया गया था लेकिन इसके बाद भी जो नेता व कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटे रहे हैं या फिर पार्टी प्रत्याशी को हराने के लिए काम कर रहे हैं अब उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
पार्टी के जिला अध्यक्षों को इसके लिए अधिकृत किया गया है। इसकी शुरुआत आज पिथौरागढ़ से हो चुकी है जहां गोविंद महर और जयश्री सहित आठ लोगों को पार्टी से निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य के 11 नगर निगमो सहित तमाम निकायों में 100 से अधिक ऐसे बागी प्रत्याशी हैं या फिर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने वाले हैं जिनकी सूची तैयार की गई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ के दिल्ली से लौटते ही यह कार्यवाही तेजी से की जाने की बात कही जा रही है मतदान से पूर्व की जाने वाली इस कार्यवाही का क्या प्रभाव चुनाव पर पड़ेगा यह अलग बात है लेकिन अब यह तय है कि भाजपा ऐसे तमाम नेता व कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुकी है जो पार्टी के खिलाफ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top