Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून के बन्नू स्कूल में आज होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” का आयोजन

देहरादून। संस्कृति विभाग द्वारा बुधवार (10 जनवरी) को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में शाम 4 बजे से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “राम-राग” आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्यअतिथि प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोक गायक श्री कैलाश खेर एवं कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम की थीम “एक शाम राम के नाम” रखी गई है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा जब रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के कण-कण में देवी-देवताओं का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी हमें मेहनत, संघर्ष एवं त्याग के साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top