Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

मसूरी में आंधी—तूफान से भारी तबाही

पेड़ और बिजली लाइनें गिरीं, कई क्षेत्रों में नुकसान

देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में पेड़ गिर गए, बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई स्थानों पर भवनों को भी नुकसान पहुंचा। इसके चलते कुछ मार्गों पर यातायात बाधित रहा, जबकि बिजली और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

तूफान के बाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नुकसान की कई घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी अधिकारियों और सभासदों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। नगर पालिका, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें देर रात तक राहत एवं बहाली कार्यों में जुटी रहीं।

खराब मौसम के कारण कई मार्गों पर आवाजाही प्रभावित रही। गिरे हुए पेड़ों और मलबे को हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान चलाया, जिससे यातायात को सुचारु करने का प्रयास किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मसूरी में बरसात के मौसम में सूखे और जर्जर पेड़ हमेशा खतरा बने रहते हैं। तेज हवाओं और बारिश के दौरान इनके गिरने से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से ऐसे पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने की मांग की है।

बताया गया कि दुग्गल विला, हुसैनगंज, तिलक रोड, बीएसएनएल कार्यालय क्षेत्र समेत कई इलाकों में पेड़ गिरने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं हुईं। बीएसएनएल कार्यालय की टिन की छत तेज हवाओं के कारण उड़कर मुख्य सड़क पर जा गिरी। वहीं कार्यालय परिसर के समीप खड़ा एक बड़ा पेड़ भी टूटकर भवन पर गिर पड़ा। देर रात हुई इन घटनाओं से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर खुद को बचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top