Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

बेख़ौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

देहरादून। राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। गोली लगने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में शहर के प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top