Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

फांसी लगाकर व्यवसाई दंपत्ति ने दी जान

नैनीताल। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यवसाई और उनकी पत्नी ने देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों के शव अलग—अलग कमरों में पंखे से लटके मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला लालकुंआ क्षेत्र के हल्दूचौड़ क्षेत्र का है। यहंा इलाके के प्रतिष्ठित व्यवसायी व दुमका ट्रेडर्स के स्वामी रमेश दुमका (65) और उनकी पत्नी कमला दुमका (50) ने बीती देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर के प्रथम तल के अलग—अलग कमरों में पंखे से लटके हुए मिले। आज सुबह घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें देखा। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रमेश दुमका लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते दंपत्ति ने यह कदम उठाया। पुलिस को अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, स्थानीय व्यापारी संगठन और परिचितों में शोक की लहर है। दुमका दंपत्ति अपनी सरलता और सौम्य स्वभाव के लिए क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। घर में मातम पसरा है और परिजन बदहवास हालत में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है “आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आर्थिक दबाव प्राथमिक कारण प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच जारी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top