Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

कोरोना की दस्तक, सतर्क हो जाए

  • 15 राज्यों में 300 मरीज मिले
  • चार धाम यात्रा पर भी कोरोना का संकट
  • अस्पतालों से भी तैयार रहने को कहा

देहरादून। सावधान! फिर आ गया कोरोना। देश के 15 राज्यों में कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं जिनकी संख्या अभी सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 300 के आसपास ही बताई जा रही है लेकिन दूसरी तरफ कुछ डॉक्टरों का कहना है कि इनकी संख्या इससे कई गुना ज्यादा हो सकती है क्योंकि अभी तक केरल को छोड़कर कहीं भी कोरोना की जांच नहीं की जा रही है। बीते कल देहरादून में भी दो महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव मिली है लेकिन वह गुजरात व बेंगलुरु से यहां आई थी। डीजी हेल्थ का कहना है कि अभी उत्तराखंड में कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन चार धाम यात्रा के कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
डॉक्टर सुनीता का कहना है कि सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है तथा उनसे अपने ऑक्सीजन प्लांट आईसीयू बेड और मेडिसिन का भरपूर इंतजाम रखने को कहा गया है। उनका कहना है कि अस्पतालों में इसकी रेंडम जांच करने तथा लोगों को भी सतर्क रहने तथा सावधानी बरतने की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। भले ही अभी राज्य में कोई कोरोना मरीज न मिला हो लेकिन जब देश के 15 राज्यों तक यह फैल चुका है तथा मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में अलर्ट रहना जरूरी है। वैसे भी इन दिनों चल रही चार धाम यात्रा के कारण पूरे देश और दुनिया से लोग उत्तराखंड आ रहे हैं।
जिन राज्यों में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित लोग पाए गए हैं उसमें केरल में 182 तथा आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र तथा तमिलनाडु है। दिल्ली में भी 23 संक्रमित लोग पाए गए हैं तथा अहमदाबाद में 19 तथा गाजियाबाद और मुंबई में बड़ी संख्या में लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना की इस जेएनवन वेरिएंट के बारे में भले ही यह कहा जा रहा है कि यह दूसरे वेरिएंट की तरह घातक नहीं है लेकिन इसके लक्षण एक जैसे ही बताये जा रहे हैं। संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने तथा मास्क पहनने और हाथ सैनेटाइज करने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top