Breaking News
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल
ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर ग्लास डेक पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, वयस्कों से ₹100, बच्चों से ₹50
बारामूला और पुलवामा में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘ओहो रेडियो 89.2 एफएम’ का शुभारंभ

अंतिम चरण पर स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य

  • डीएम सविन बंसल की अभिनव पहल से शहर की शोभा बढ़ाने में अग्रसर ऑटोमेटेड पार्किंग

देहरादून। शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है।
शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से तिब्बती मार्केट के सामने, परेड ग्राउंड के सामने तथा कोरोनेशन अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और जनमानस को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। डीएम की दृढ़संकल्प से एक ओर जहाँ कोरोनेशन अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी। वहीं शहर के बढ़ती ट्रैफिक के दृष्टिगत शहर में व्यवस्थित रूप से पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने में डीएम की आइडिया मील का पत्थर साबित होने जा रही हैं, आधुनिकता की दौड़ में ऑटोमेटेड पार्किंग मैदानी क्षेत्रों के वाहनों की पार्किंग के लिए बढ़ावा दे रही हैं। वहीं दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र से आने वाले जनमानस में डीएम की आईडिया की उपज ऑटोमेटेड पार्किंग, उन्हें आधुनिकता से रूबरू कराने के साथ ही अपनी स्मृति में आधुनिक स्ट्रक्चर को कैद कर विकास की सुखद अनुभव का प्रसार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top