Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट , सौंपी जिम्मेदारियां

देहरादून। उत्तराखण्ड में 28 जनवरी को राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज होने जा रहा है इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेलों का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को खेल स्थलों का नोडल अधिकारी नामित किया है।
मुख्य सचिव ने जारी आदेश में कहा कि क्लस्टर एक, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज का नोडल अधिकारी सचिव पंकज पाण्डेय, अपर सचिव विनीत कुमार व कमांडेंट आईआरबी श्वेता चौबे को बनाया गया है। जो पीएम के कार्यक्रम संबंधी सभी कार्यों के साथ ही आयोजन स्थल से जुड़े मार्गों के सुदृढीघ्करण, विघुत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर चयनित विभिन्न एजेंसियों से समन्वय करेंगे। जबकि क्लस्टर दो, गोलापार खेल परिसर एवं स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत, श्रम आयुक्त दीप्ति सिंह कमाण्डेंट 31 वी वाहिनी पीएसी प्रीति राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम संबंधी सभी काम, आयोजन स्थल से जुड़े मार्ग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था आदि का काम देखेंगे। रोशनाबाद खेल परिसर में सचिव रंजीत सिन्हा व उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह को, रुद्रपुर खेल परिसर एवं वन चेतना केंद्र खटीमा में सचिव नीरज खैरवाल व निदेशक डेरी संजय कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। परेड ग्राउंड खेल परिसर में सचिव धीराज सिंह, अपर सचिव अनुराधा पाल, तपोवन ऋषिकेश में अपर सचिव हिमांशु खुराना, पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कालेज में अपर सचिव आनंद स्वरूप, चंद्रनगरी चंपावत में एपीसीसीएफ एसपी सुबुद्धि, खेल स्टेडियम अल्मोड़ा में अपर सचिव रीना जोशी व कोटी कालोनी टिहरी में जिला विकास प्राधिकरण के पीसी दुम्का को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top