Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

डीएम: धारा 166, 167 वादों के निस्तारण में अधिकारी गंभीरता दिखाएं

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टे्रट में धारा 166, 167, 154, 157 के वादों की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी—अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें। जहां पर सम्बन्धित व्यक्ति नही मिल रहा है उसके लिए समाचार पत्रों के माध्यम से तामिली कराते हुए निस्तारण की कार्यवाही की जाए तथा इस कार्य को गंभीरता करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए एक माह के भीतर वादों को करें निस्तारित करें साथ ही निर्देशित किया प्रभावी तामिली कराते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारित करते हुए गूगल सीट में अघतन करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप मुख्यालय शालिनी नेगी, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुुमार उपस्थित रहे तथा उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार, वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top