Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

हिन्दुओं पर हो रहे बांग्लादेश में हमलों के विरोध में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

आक्रोश रैली के दौरान दो घंटे बाजार पूर्णतः रहा बंद

देहरादून। बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर हमलों के विरोध में विभिन्न संगठनों की आक्रोश रैली में जन सैलाब सडकों पर उतरा। व्यापारियों ने स्वेच्छा से दो घंटे बाजार पूर्णतः बन्द रखा।
आज यहां हिन्दूवादी संगठनों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। सुबह से ही विभिन्न सामाजिक धार्मिक समस्त मठ मंदिरों ब्राहमण समाज, व्यापार मंण्डल, सफाई कर्मचारी संगठन, केमिस्ट एसोसिएशन, पलटन बाजार व अन्य दुकानदार समितियोंं के कार्यकर्ता रेंजर्स ग्राउंड में एकत्रित होने शुरू हो गये। इसके साथ ही अधिवक्ता भी अपने कार्य से विरत रहे और आक्रोश रैली को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान कचहरी में स्टांप वेंडर, टाइपिग आदि गतिविधियां भी पूरी तरह से बंद रही। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने भी दो घंटे बाजार बंद रखा। उनका कहना था कि बांग्लादेश में जातीय आधार पर अल्पसंख्यकों का उत्पीडन और यातनाएं दी जा रही हैं।

कटटरपंथियों की ओर से मानवाधिकारों को तिलांजलि दी जा रही है। खुलेआम मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है। वहां की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय, विशेष रूप से महिलाओं पर निर्दयतापूर्ण और बर्बर अत्याचार किये जा रहे हैं। बंग्लादेश में मौहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार बनने के बाद इन घटनाओं में भयावह वृद्धि देखी गयी जिसमें धर्मस्थलों पर तोडफोड, जबरन मतांतरण, घरों और व्यावसायों की लूटपाट, आगजनी, हत्याएं और महिलाओं पर गम्भीर अत्याचार शामिल हैं। जिस व्यवस्था में आतंकवादियों और अपराधियों के भी मानव अधिकारों की पैरवी अंतराष्ट्रीय स्तर पर बडे देश संस्थाएं और व्यक्ति कर रहे हो वहां हिन्दू समाज जो शांत, सहिष्णु, समन्वय और देश भक्त और प्रत्येक देश के कानून को सदैव मानने वाला रहा है। उसी समाज पर दर्दनाक अत्याचार होना व्यापक आव्रQोश का कारण बन रहा है। रैली रेंजर्स ग्राउंड से दर्शनलाल चौक, घंटाघर चौक, पलटन बाजार, धामावाला, राजारोड चौक, लक्खीबाग चौक से होते हुए प्रिंस चौक से कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पर उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कडे इंतेजाम किये हुए थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार, शहर कोतवाली, कैण्ट कोतवाली बसंत विहार व पटेलनगर कोतवाली पुलिस रैली के आगे व पीछे तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top