Breaking News
टीएचडीसी टनल रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक मिला, एक की तलाश युद्धस्तर पर
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आईएसबीटी-मॉल परिसर की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक
सीएम धामी ने सुनीं थारू समाज की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता
IMC खुरपिया को लेकर धामी सरकार का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से, मार्निंग वाक पर निकले दो लोगों की मौत

देहरादून। मार्निंग वाक पर निकले दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की खोजबीन जारी है।
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत का यह मामला डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत जौलीग्रांट के पास हाईवे पर आज सुबह घटित हुआ है। जिसमें अज्ञात वाहन के टक्कर मार दिये जाने से सुबह की सैर को निकले दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई।
पुलिस द्वारा दोनों शवों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा। डोईवाला कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि लाख कोशिशों के बावजूद राजधानी देहरादून मेें सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 25 दिनों में राजधानी में हुई सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली गयी है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन सजग तो हुआ और उसने जगह—जगह चैकिंग अभियान शुरू भी किया लेकिन फिर भी सड़क दुघटनाए थमने का नाम नहीं ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top