Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

टॉप छह राज्यों में शुमार: उत्तराखंड भाजपा

देहरादून : सदस्यता अभियान के तहत उत्तराखंड भाजपा ने लक्ष्य से अधिक सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश भाजपा 20 लाख 17 हजार 397 सदस्य बनाकर शीर्ष छह राज्यों में शुमार हो गई है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन पर्व में प्राथमिक सदस्यता अभियान की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने दो से 25 सितंबर तक संचालित प्रथम और 16 से 31 अक्तूबर तक के दूसरे चरण की जानकारी में हासिल रिकॉर्ड आंकड़ों की विस्तार से जानकारी दी।

बताया कि राज्य के प्रथम गांव से महानगर तक, घरेलू से कामकाजी महिला तक, मजदूर से मालिक तक, किसान से सैनिक तक, गरीब से करोड़पति तक पार्टी ने सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी एवं सर्वग्राही सदस्यता अभियान पार्टी ने चलाया है।

इस अभियान में प्रदेश के नौ जिलों ने अपने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। जिनमें उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी, देहरादून महानगर, हरिद्वार, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी एवं कोटद्वार शामिल हैं।वहीं 10 ऐसी विधानसभाएं हैं, जहां लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले कुल मतों से अधिक संख्या में सदस्य बनाए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून कैंट, पुरोला, श्रीनगर, यमुनोत्री, गंगोत्री, हल्द्वानी, हरिद्वार और डीडीहाट शामिल है।

विधानसभा क्षेत्र की दृष्टि से देखें तो 23 विधानसभा ऐसी हैं जहां पार्टी ने सदस्यता के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त किया है। वहीं 44 विधानसभाओं ने भी 50 से 100 फीसदी के मध्य लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। शेष में 47 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। आयु वर्ग के आधार पर 58 फीसदी युवा, 39 फीसदी मध्यम वर्ग और 3 फीसदी वरिष्ठ नागरिकों ने भाजपा के विचारों में विश्वास जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top