Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

अदिति को मिली संस्कृति मंत्रालय की छात्रवृति

छात्रवृति पाने वाली राज्य की पहली छात्रा बनी 13 वर्षीय अदिति

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य की कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की गतिविधियों में एक स्वर्णिम अध्याय और जुड़ा है।हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त करते हुए उत्तराखण्ड की देहरादून निवासी 13 वर्षीय अदिति वर्मा का सी.सी.आर.टी, जूनियर वर्ग , सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की छात्रवृति हेतु चयन हुआ है। वह हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन) में उत्तराखण्ड राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र अकेली प्रतिभागी हैं।

नवंबर 2023 में सांस्कृतिक संसाधन एवम प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित कठिन स्वर परीक्षा में कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। जिसका परिणाम वर्तमान मे केंद्र द्वारा जारी किया गया है और उत्तराखण्ड राज्य से अदिति वर्मा को चयनित घोषित किया गया है । अदिति फिलफोट पब्लिक स्कूल, बंजारावाला, देहरादून की छात्रा है। अदिति वर्मा ने बाल्यावस्था में 6 वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा लेनी आरंभ कर दी थी । अदिति वर्मा ने कई मंचों पर अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोहा है। आकाशवाणी के कार्यक्रमों मे प्रस्तुतियों के साथ-साथ आकाशवाणी द्वारा आयोजित G20 के कार्यक्रम में भी अपनी प्रस्तुति दी है। रीच संस्था द्वारा देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक महोत्सव ‘विरासत‘ में भी अदिति वर्मा, छात्र/छात्रा संवर्ग में कई वर्षों से लगातार शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। शास्त्रीय संगीत के साथ ही अदिति भजन गायन और गजल गायन में भी अच्छी प्रस्तुति देतीं हैं। वर्तमान मे अदिति वर्मा भातखंडे संगीत महाविद्यालय , देहरादून की संगीत की शिक्षा प्राप्त कर इस क्षेत्र में बेहतर करने की राह पर अग्रसर हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top