Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने वेल्हम बॉयज स्कूल का निरीक्षण किया

देहरादून। उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा वेल्हम बॉयज विद्यालय में तथाकथित घटनाक्रम के सन्दर्भ में आयोग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आयोग द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल से सम्बंधित मान्यता , पुलिस फायर , पोक्सो कमेटी ,शिकायत प्रकोष्ठ , चाइल्ड हेल्पलाइन आदि विषयों के बारे में जानकारी ली गई Iआयोग की टीम में सदस्य विनोद कपरवाण के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम में आयोग के अनुसचिव एस.के सिंह , खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती , बाल मनो वैज्ञानिक निशात इकबाल , विशाल चाचरा , पुलिस विभाग से राठी आदि उपस्थित थे।
विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्या संगीता केंन ने आयोग के प्रश्नों का जवाब दिया , आयोग ने विद्यालय के उक्त प्रकरण पर वार्ता करी , प्रधानाचार्या द्वारा अपना पक्ष रखा गया , प्रधानाचार्या द्वारा उक्त उक्त घटना से सहमति से इंकार किया , शिकायतकर्ता शिलौंग के रहने वाले अधिकारी का बेटा है , शिकायतकर्ता द्वारा अपने पुत्र का शारीरिक शोषण से सम्बंधित शिकायत है I शिलौंग में FIR दर्ज की गई है ,जिसे डालनवाला ठाणे में स्थानातरित किया , पुलिस जाँच कर रही है I आयोग द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क करने पर विस्तृत कार्यवाही की जाएगी I इस प्रकार की घटना पूरे प्रदेश में बढती जा रही है , विगत 6 माह में इस प्रकार की घटना में वृद्धि हुई है I इसी सन्दर्भ में आयोग द्वारा इन घटनाओं पर अंकुश लगे , भारतीय संस्कृति , गुरुकुल पद्धति से शिक्षा , नैतिक शिक्षा को अपनाने की आवश्यकता है I आयोग द्वारा स्कूल को समस्त दस्तावेजों को अग्रिम तिथि को समस्त साक्ष्यों सहित आयोग में तलब किया गया है और इसी कर्म में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पत्र जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top