Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

बड़ी ख़बर : शिक्षक अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में सस्पैंड

देहरादून: तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री पर अभद्र टिप्पणियां करने के मामले में शिक्षक प्रवीन कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इसके आदेश किए। निलंबन अवधि के लिए तिवारी को उत्तरकाशी में सीईओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई का शिक्षा विभाग में यह पहला मामला है। हालांकि इससे पहले कुछ शिक्षकों को नोटिस जरूर दिए गए हैं, लेकिन बाद में चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।

तिवारी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मई में पोस्ट की थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार तिवारी उत्तरकाशी के जीआईसी मोरी में हिंदी के प्रवक्ता पद कार्यरत हैं। पोस्ट में तबादला प्रक्रिया को केंद्रित करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सरकार और उच्चाधिकारियों पर बिना मोटी रकम लिए तबादला न करने का आरोप भी इसमें शामिल था। इसके साथ ही कई और गंभीर टिप्पणियां भी की गई हैं। इस मामले की जांच के बाद उत्तरकाशी के सीईओ ने यह भी कहा कि तिवारी का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों के साथ भी व्यवहार मर्यादित नहीं है। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए धमकाया जाता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बिष्ट के अनुसार तिवारी का आचरण कर्मचारियों की आचरण नियमावली- 2002 का सरासर उल्लंघन है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर शिक्षकों के विभाग और सरकार के खिलाफ लिखने और टिप्पणी करने पर शुरू से पाबंदी है।

इससे पहले राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बहुगुणा और डॉ. अंकित जोशी को नोटिस दिए गए हैं। बहुगुणा पर शिक्षा मंत्री पर टिप्पणियां करने का आरोप रहा है। सोशल मीडिया पर टिप्पणियां करने के मामले में निलंबन की कार्रवाई का शिक्षा विभाग में यह पहला मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top