Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

भाजपाइयों ने नागरिक सुविधाओं के नाम पर जमकर किया भ्रष्टाचार – धस्माना

इस बरसात में खुल जाएगी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हुए घोटाले की पोल –  धस्माना

देहरादून। जनता का विश्वास खो चुकी भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर हार के डर से घबरा कर चुनाव से भाग खड़ी हुई है । यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव तीन महीनों के लिए निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बड़ा कर टालने पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कही। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून समेत राज्य के अधिकांश नगर निगम भाजपा के बहुमत वाले मेयर और बोर्ड के थे और पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में भाजपा के कब्जे वाले बोर्डों ने जनहित में कोई कार्य नहीं किए। नागरिक सुविधाओं के नाम पर भाजपाइयों ने जम कर भ्रष्टाचार किया जिसका जीता जागता उदाहरण देहरादून नगर निगम में हुए स्वच्छकार घोटाला है।

धस्माना ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष नगर निगम के मेयर थे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में कई सौ करोड़ का घोटाला हुआ है जिसकी पोल इस बरसात में खुल जाएगी और तब भाजपा को निकाय चुनावों में उसका हिसाब देना होगा। धस्माना ने कहा कि निकाय चुनाव बार बार टालने से भाजपा की लोकतंत्र की सबसे पहली इकाई को कमजोर करने व जनता को उनके अधिकार से वंचित करने का प्रयास भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top