Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने फाइनल में खिताब किया अपने नाम

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 सालों से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को 26 मई को खत्म कर ही दिया। इस टीम ने चेन्नई में सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर खिताब अपने नाम किया। ये तीसरी बार है जब कोलकाता की टीम खिताब जीती है। इससे पहले ये टीम 2012 और 2014 में खिताब जीती थी। कोलकाता ने कैसे इस बार खिताब जीता और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया।

चेन्नई में खेले गए फाइनल मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि टीम के तूफानी बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए और टीम 113 रनों पर ही ढेर हो गई। कोलकाता ने बड़ी आसानी से दो विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।

कोलकाता ने जब 2012 और 2014 में खिताब जीता था तब गौतम गंभीर इस टीम के कप्तान थे। इस बार वह टीम के मेंटर बने और टीम को खिताब दिला दिया। गंभीर का मैन मैनेजमेंट काफी शानदार है। यही कारण है वह जिस भी टीम के साथ रहे उसे अधिकतर मौकों पर सफलता दिलाई। टीम जब हार भी रही थी तब भी गंभीर ने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। यही कारण है कि टीम हर मैच में आत्मविश्वास से लबरेज नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top