Breaking News
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘मेरी योजना’ पुस्तक ऑडियो क्लिप का अनावरण
मोदी युग के 12 साल: उत्तराखंड में सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का अभूतपूर्व विस्तार
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान

चारधाम यात्रा – डॉ. आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव को सीएम धामी ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए लगाया मोर्चे पर, 03 दिन रुद्रप्रयाग में डालेंगे डेरा

डॉ. आर राजेश कुमार ग्राउंड जीरो पर यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा

पिछले साल भी स्वास्थ्य सचिव ने चारों धामों में किया था कैम्प, व्यवस्थाएं बनाने में निभाई थी अहम भूमिका

देहरादून  डॉ० आर राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य / प्रभारी सचिव यात्रा दिनाक 20 मई से 22 मई तक जनपद भ्रमण पर रहेंगे जहां यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं जायजा लेंगे । जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 20 मई, 2024 को श्रीनगर से प्रस्थान कर 11.00 बजे सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। मध्यान्ह 12.00 बजे से अपरान्ह 2.30 बजे तक (जिला अस्पताल का निरीक्षण, पार्किग की स्थिति का निरीक्षण, स्थानीय लोगों से बातचीत पेजयल आपूर्ति, नगरीय साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे से सांय 07.00 बजे तक मार्ग में पड़ने वाले स्थलीय योजनाओं, आपदा निर्माण कार्यों के अन्तर्गत सिंचाई / लघु सिंचाई विभाग के आपदा प्रबन्धन कार्यों का निरीक्षण, यात्रा मार्गों पर बिकने वाला खाद्य सामग्री / खाद्य स्टॉलों/होटलों की खाद्य गुणवत्ता/शुद्धता का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ निरीक्षण। सांय 7:00 बजे से 8:00 बजे गुप्तकाशी में हेली कंपनी के प्रबंधकों के साथ बैठक। रात्रि विश्राम लो.नि.वि. गेस्ट हाउस गुप्तकाशी में करेंगे।

दिनांक 21 मई, 2024 को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक मार्ग में पड़ने वाले स्थलीय योजनाओं, आपदा निर्माण कार्यों के अन्तर्गत सिंचाई / लघु सिंचाई विभाग के आपदा प्रबन्धन कार्यों का निरीक्षण, यात्रा मार्गों पर बिकने वाला खाद्य सामग्री / खाद्य स्टॉलों/होटलों की खाद्य गुणवत्ता/शुद्धता का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। अपराहन 12:30 बजे से 2:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मेडिकल रिलीफ पोस्टों, निरीक्षण व दवाईयों / उपकरणों की उपलब्धता/तीर्थ यात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में / पशुपालन अधिकारियों से घोड़े खच्चरों की स्वस्थता /उपलब्धता तथा दवाईयों की उपलब्धता के सम्बन्ध में वार्ता व ट्रेफिक/पार्किंग की इत्यादि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता/निरीक्षण के उपरांत सायं 5:30 बजे से 7:30 बजे तक जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे एवं रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग में करेंगे। दिनाक 22 मई को प्रातः 9:00 बजे रुद्रप्रयाग से श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top