Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स से लखनऊ सुपर जाएंट्स भिड़ेगी

दोनों टीमे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी आमनेसामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से है। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। लखनऊ की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच हार चुकी है, वहीं चेन्नई की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं और आज जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि लखनऊ की टीम पांचवें स्थान पर है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने चेन्नई सुपर किंग्स के धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी जो इकाना स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम शानदार फॉर्म में है और लखनऊ के लिए उन्हें हराना आसान नहीं होगा।

दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो चेन्नई और लखनऊ के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। एक मैच चेन्नई और एक मैच लखनऊ ने जीता है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इकाना स्टेडियम में अब तक दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला हुआ, जो बारिश से धुल गया और कोई नतीजा नहीं निकल सका। चेन्नई ने अब तक इस सीजन छह में से चार मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार मिली है, जबकि लखनऊ ने छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लीग का 34वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top