Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।अली अब्बास जफर की इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी अपनी उम्दा अदाकारी का तडक़ा लगाया है। फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर शानदार शुरुआत की थी आइए जानते हैं बड़े मियां छोटे मियां ने कितने करोड़ रुपये कमाए।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 43.30 करोड़ रुपये हो गया है। बड़े मियां छोटे मियां ने 15.65 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी।दूसरे दिन इस फिल्म 7.60 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 8.50 करोड़ रुपये कमाए। चौथे दिन यह 9.05 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

बड़े मियां छोटे मियां में सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर जैसी अभिनेत्रियों ने भी अहम भूमिका निभाई है। रोनित बोस रॉय भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं।जैकी भगनानी, वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और हिमांशु किशन मेहरा ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।नेटफ्लिक्स ने बड़े मियां छोटे मियां के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं।इस फिल्म का प्रीमियर जून की शुरुआत तक हो सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

Back To Top