Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

सीएम धामी खुद पहुंचे जीरो ग्राउंड पर

*कहा, देवभूमि की शांत फिजा को बिगाड़ने की हुई है कोशिश*

*पुलिस और प्रशासन की टीम पर सुनियोजित तरीके से हुआ हमला*

*अस्पताल पहुंचकर सभी घायल पुलिस कर्मियों का जाना हाल*

*एसडीएम ने बताया, उनकी जान लेने पर आमादा थे उपद्रवी*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर पूरे हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांत फिजा को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती घायल पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों का हाल जाना।

इस दौरान मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हल्द्वानी में न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाने का काम लंबे समय से चल रहा है। गुरुवार को पुलिस और प्रशासन की टीम न्यायालय के आदेश पर ही बनभूलपुरा में अवैध निर्माण हटाने गई थी। टीम पर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया। पुलिस कर्मियों और अधिकारियों खास तौर पर महिला पुलिस कर्मियों को बुरी तरह मार-पीटा गया और पत्थरों व बंदूकों से हमला किया गया। समाचार कवरेज को मीडिया कर्मियों को भी बुरी तरह पीटा गया। उन्होंने आज सुबह जब घायल मीडिया कर्मियों से बात की तो एक मीडिया कर्मी ने बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने की कोशिश की गई। एसडीएम रेखा कोहली से फोन पर उनकी कुशलक्षेम जानने पर उन्होंने बताया कि उपद्रवी उनकी जान लेने पर आमादा थे।

सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में कभी भी इस तरह के हालात देखने को नहीं मिले। देवभूमि की शांत फिजा को खराब करने का दुस्साहस किया गया है। कानून तोड़ा गया है। जिस तरह से पत्थरबाजी और हथियारों का प्रयोग किया गया, हथियार कहां से आए हैं, इसकी जांच होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उग्र लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सरकारी और निजी सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचाया है। इसके पूरे वीडियो फुटेज और फुट प्रिंट पुलिस प्रशासन के पास उपलब्ध हैं। मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

*सीएस और डीजी ने लिया हालात का जायजा*

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार सुबह हल्द्वानी पहुंचकर हालात का जायजा लिया। आला अधिकारियों ने कहा कि अब शहर में स्थिति सामान्य है, अलबत्ता एहतियातन पुलिस फोर्स के अलावा अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी कर दी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों को घर-घर पहुंचकर चिन्हित किया जा रहा है।

*एडीजी अंशुमान को हल्द्वानी में ही कैंप करने के निर्देश*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र में कैंप करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top