Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने टपकेश्वर महादेव स्थित श्री संतोषी माता मंदिर के 26 वे स्थापना दिवस के अवसर पर 1100 दीप द्वारा मां की दिव्या भव्य आरती की

टपकेश्वर महादेव स्थित श्री संतोषी माता मंदिर के 26 वे स्थापना दिवस के अवसर पर मां के मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने 1100 दीप द्वारा मां की दिव्या भव्य आरती की। इस मौके पर दूरदराज से आए भक्त के द्वारा मां का गुणगान किया।
मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मां संतोषी की आराधना करने से कभी भी रोग तथा नकारात्मकता पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि मां की स्तुति करने से जीवन में सुख शांति का वास होता है।
इस अवसर पर संतोषी माता के पुजारी श्री भवानी गिरी महाराज जी ने बताया की मां की बड़ी अद्भुत लीला है और वहां अपने भक्तों की बिगड़ी बनाने वाली संकट से बचाने वाली मां संतोषी के बड़े ऐसे दिव्या चमत्कार भक्तों के साथ देखने को मिलते हैं।
भवानी गिरी जी का कहना है कि वह 10 वर्ष की अवस्था में ही घर छोड़कर टकेश्वर के प्रांगण में एक गुफा में बैठकर मां संतोषी की आराधना करी और आज उन्हीं की कृपा से एक भव्य मंदिर को स्थापित किया। महाराज भवानी गिरी जी ने मां के भजनों से मां के भक्तों को खूब रिजाया और सभी ने मिलकर के मां के भजनों के साथ नृत्य किया और आरती कि मां का भव्य जागरण जो सुबह तक रहेगा। 10:50 सुबह महायज्ञ एवं भंडारे प्रसाद का विवरण किया जाएगा। इस अवसर पर रवि भाई राजू भाई सचिन भाई दीपक बिष्ट नीरज विनय खंडूरी सुरेंद्र खन्ना प्रमोद रावत अरविंद जी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top