Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

बड़ी ख़बर : जनता ने सांसद महेंद्र भट्ट के काफिले को रोककर कराया विरोध दर्ज

कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग से पोखरी जा रहे राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफिला देवतोली के लोगों और छात्र नेताओं ने रोक दिया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि पालिका से देवतोली क्षेत्र को जबरन अलग किया गया है। पालिका से हट जाने के कारण आज देवतोली के 50 से अधिक परिवारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा हहै। सफाई न होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से डीएम को फोन किया और मामले की जानकारी ली। साथ ही ईओ को कूड़ा उठान को कहा।

उन्होंने देवतोली को पूर्व की भांति पालिका में शामिल करने का आश्वासन किया। करीब छह साल पहले सेमी, ग्वाड़ सहित देवतोली को नगर पालिका में शामिल किया गया था लेकिन बीते माह इस पूरे क्षेत्र को पालिका से हटा दिया गया जिससे 50 से अधिक परिवारों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

मंगलवार देर शाम को जब राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का काफिला पोखरी जाते समय देवतोली से गुजरा तो लोगों और छात्र नेताओं ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने कहा कि देवतोली में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। स्ट्रीट लाइटें भी बंद पड़ी हैं। महाविद्यालय सहित कई सरकारी कार्यालय होने के अलावा नगर पालिका से बिल्कुल सटा है। फिर भी यहां सफाई नहीं हो रही है।

लोगों की नाराजगी देख राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने डीएम चमोली से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को कूड़ा उठाने और लाइटें ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही देवतोली को पूर्व की भांति पालिका में शामिल करने का आश्वासन दिया। मौके पर चिंतामणि सेमवाल, पूनम राणा, मधु सेमवाल, नवीन सेमवाल, प्रभा सेमवाल, भास्करानंद सेमवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष नेगी, कपिल रावत और राहुल गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top