Breaking News
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी

कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की निरंतरता बढ़ाई : रेखा आर्या

देहरादून, 3 जून। खेल मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर खेल विभाग में पिछले साल तैनात किए गए कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल निदेशालय ने मंगलवार को इस संबंध में सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र भेजा है।
शासनादेश के मुताबिक इन कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों को पहले 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था। यह कार्यकाल समाप्त होने के बाद कुछ जनपदों से खेल मंत्री को यह शिकायत मिली थी कि इन कोचों को आगे काम नहीं दिया जा रहा है।
बीते सप्ताह खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कड़ी नाराजगी जताई थी और निदेशालय को इन सभी कॉन्ट्रैक्ट प्रशिक्षकों की सेवा की निरंतरता को बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद मंगलवार को सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रशिक्षकों का कार्यकाल इस साल 15 अप्रैल से अगले साल 15 मार्च तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top